योजनाओं के तहत किसानों को नहीं मिला कृषि यंत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

कृषि यांत्रिकीरकण योजना का लक्ष्य अब तक नहीं हुआ पूरा 60 फीसदी राशि ही की गयी खर्च आरा : किसानों की माली हालत सुधारने तथा कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं लागू की गयीं. इन योजनाओं में महत्वपूर्ण योजना कृषि यांत्रिकीकरण योजना है. आधुनिक तरीके से खेती को लक्ष्य […]
विज्ञापन
कृषि यांत्रिकीरकण योजना का लक्ष्य अब तक नहीं हुआ पूरा
60 फीसदी राशि ही की गयी खर्च
आरा : किसानों की माली हालत सुधारने तथा कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं लागू की गयीं. इन योजनाओं में महत्वपूर्ण योजना कृषि यांत्रिकीकरण योजना है. आधुनिक तरीके से खेती को लक्ष्य कर कई यंत्रों का विकास किया गया, ताकि कृषि कार्य में सुधार हो सके, पर जिले में यांत्रिकीकरण का कोई खास लाभ किसानों को नहीं मिल पाया. इसके लिए सरकार ने लक्ष्य तो निर्धारित कर दिया है, पर विभाग की लालफीताशाही के कारण किसान आज भी कृषि यंत्रों के लिए मोहताज हैं. इससे कृषि उत्पादन में सरकार के लक्ष्य पर विपरीत असर पड़ा है. निर्धारित लक्ष्य के लगभग 60 प्रतिशत ही राशि खर्च हुई है, जबकि वित्तीय वर्ष 2016-17 में अब महज 23 दिन ही बाकी रह गये हैं.
कृषि यांत्रिकीकरण योजना का निर्धारित लक्ष्य : कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत जिले में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए सभी 14 प्रखंडों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किये गये है. इसमें आरा प्रखंड के 20 पंचायतों के लिए कुल राशि 39 लाख 72 हजार 800 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 30 लाख 98 हजार 784 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 7 लाख 94 हजार 560 रुपये, अनुसूचित जनजाति के लिए 79 हजार 456 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है. बड़हरा प्रखंड के 22 पंचायतों के लिए कुल राशि 43 लाख 70 हजार 100 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 34 लाख 8 हजार 678 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 8 लाख 74 हजार 20 रुपये की राशि, अनुसूचित जनजाति के लिए 87 हजार 402 रुपये की राशि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं, कोइलवर प्रखंड के 18 पंचायतों के लिए 35 लाख 75 हजार 500 रुपये की राशि का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 27 लाख 88 हजार 890 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 7 लाख 15 हजार 100 रुपये, अनुसूचित जन जाति के लिए 71 हजार 510 रुपये की राशि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. संदेश प्रखंड के 11 पंचायतों के लिए 21 लाख 85 हजार रुपये का लक्ष्य निर्धारित था. इसमें 17 लाख 4 हजार 300 की राशि सामान्य वर्ग के लिए, अनुसूचित जाति के लिए 4 लाख 37 हजार, अनुसूचित जन जाति के लिए 43 हजार 700 रुपये की राशि निर्धारित की गयी थी, जबकि उदवंतनगर प्रखंड के 16 पंचायतों के लिए 31 लाख 78 हजार 200 रुपये की राशि निर्धारित की गयी थी.
इस राशि में से सामान्य वर्ग के लिए 24 लाख 78 हजार 996 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 6 लाख 35 हजार 640 रुपये तथा अनुसूचित जन जाति के लिए 63 हजार 564 रुपये की राशि निर्धारित की गयी थी, जबकि सहार प्रखंड के 12 पंचायतों के लिए कुल राशि 23 लाख 83 हजार 700 रुपये का लक्ष्य निर्धारित था. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 18 लाख 59 हजार 286 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 4 लाख 76 हजार 740 रुपये एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 47 हजार 674 रुपये खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. अगिआंव प्रखंड के 15 पंचायतों के लिए कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत कुल राशि 29 लाख 79 हजार 700 रुपये निर्धारित थी. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 23 लाख 24 हजार 166 रुपये अनुसूचित जनजाति के लिए 5 लाख 95 हजार 940 रुपये, जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 59 हजार 594 रुपये की राशि निर्धारित थी. पीरो प्रखंड के 24 पंचायतों के लिए कुल राशि 47 लाख 67 हजार 400 निर्धारित की गयी थी, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 37 लाख 18 हजार 572 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 9 लाख 53 हजार 480 रुपये, अनुसूचित जनजाति के लिए 95 लाख 348 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है, जबकि तरारी प्रखंड के 19 पंचायतों के लिए कुल राशि 37 लाख 74 हजार 200 का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 29 लाख 43 हजार 876 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 7 लाख 54 हजार 840 रुपये एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 75 हजार 484 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. चरपोखरी प्रखंड के 11 पंचायतों के लिए कुल राशि 21 लाख 85 हजार 500 रुपये निर्धारित की गयी है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 17 लाख 4 हजार 690 रुपये अनुसूचित जाति के लिए 4 लाख 37 हजार 100 रुपये वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 43 हजार 710 रुपये की राशि का लक्ष्य रखा गया है, जबकि गड़हनी प्रखंड के 9 पंचायतों के लिए कुल राशि 17 लाख 87 हजार 700 रुपये निर्धारित की गयी है. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 13 लाख 94 हजार 406 रुपये अनुसूचित जाति के लिए 3 लाख 57 हजार 540 रुपये एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 35 हजार 754 रुपये की राशि का लक्ष्य रखा गया था. जगदीशपुर प्रखंड के 21 पंचायतों के लिए कुल राशि 41 लाख 71 हजार 500 की राशि का लक्ष्य है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 32 लाख 53 हजार 770 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 8 लाख 34 हजार 300 रुपये तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 83 हजार 430 रुपये, जबकि शाहपुर प्रखंड के 21 पंचायतों के लिए 41 लाख 71 हजार 500 की राशि निर्धारित है. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 32 लाख 53 हजार 770 रुपये अनुसूचित जाति के लिए 8 लाख 34 हजार 300 रुपये जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 83 हजार 430 रुपये की राशि, बिहिया प्रखंड के 15 पंचायतों के लिए कुल राशि 29 लाख 79 हजार 200 की राशि का लक्ष्य निर्धारित है. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 23 लाख 23 हजार 776 रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 5 लाख 95 हजार 840 रुपये एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 59 हजार 584 रुपये की राशि का लक्ष्य निर्धारित है. इस तरह जिले के लिए कुल 234 पंचायतों के लिए 4 करोड़ 64 लाख 82 हजार की राशि कृषि यांत्रिकीरकण योजना के लिए लक्ष्य के रूप में निर्धारित की गयी थी. जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 3 करोड़ 62 लाख 55 हजार 960 रुपये अनुसूचित जाति के कृषकों के लिए 9 लाख 29 हजार 6 हजार 400 रुपये तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 9 लाख 29 हजार 640 रुपये की राशि निर्धारित की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










