बाइक सवार से उचक्कों ने उड़ाये 60 हजार रुपये

Published at :08 Mar 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार से उचक्कों ने उड़ाये 60 हजार रुपये

आरा/बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया नगर से मंगलवार की दोपहर में उचक्कों ने एक बाइक सवार के झोले से 60 हजार रुपये समेत अन्य जरूरी कागजात उड़ा लिये. घटना को लेकर बाइक सवार बिहिया थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी राजकुमार ओझा ने बिहिया थाने में एक आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में […]

विज्ञापन

आरा/बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया नगर से मंगलवार की दोपहर में उचक्कों ने एक बाइक सवार के झोले से 60 हजार रुपये समेत अन्य जरूरी कागजात उड़ा लिये. घटना को लेकर बाइक सवार बिहिया थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी राजकुमार ओझा ने बिहिया थाने में एक आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा गया है

कि मंगलवार को उन्होंने बैंक से 60 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद बैंक का पासबुक, जमीन के कागजात समेत सभी चीजों को एक झोले में रखकर बाइक से लेकर घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उचक्कों ने उनकी बाइक पर रखे झोले को उड़ा लिया. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

234 लोगों के काटे गये बिजली कनेक्शन
आरा. मंगलवार को 234 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गये. इसे लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता संजय कुमार बेरियो ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर कंपनी के 20 लाख रुपये बकाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन