पति ने डांटा, तो पत्नी ने लगा ली आग

Published at :07 Mar 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
पति ने डांटा, तो पत्नी ने लगा ली आग

आरा : कोइलवर थाने के कोइलवर गांव में रविवार की रात पति जयराम भगत की डांट के बाद पत्नी पिंकी देवी ने अपने शरीर में आग लगा ली, जिसे बचाने गया पति भी झुलस गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां पत्नी की हालत गंभीर है. बताया जाता […]

विज्ञापन

आरा : कोइलवर थाने के कोइलवर गांव में रविवार की रात पति जयराम भगत की डांट के बाद पत्नी पिंकी देवी ने अपने शरीर में आग लगा ली, जिसे बचाने गया पति भी झुलस गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां पत्नी की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि मामूली सी बात को लेकर पिंकी ने आग लगा ली. सूचना मिलते ही पति जयराम भगत दौड़ा घर पहुंचा और बचाने के क्रम में खुद भी झुलस गया. घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंची पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन