बाइक व 160 पैकेट शराब जब्त, धंधेबाज हुआ फरार

Published at :06 Mar 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक व 160 पैकेट शराब जब्त, धंधेबाज हुआ फरार

वाहन चेकिंग के दौरान अंगरेजी शराब हुई बरामद बिहिया : शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी के गौरा बाजार के समीप से रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने धंधेबाजों द्वारा ले जाये जा रहे बैग में भरी अंगरेजी शराब को जब्त किया. हालांकि इस दौरान धंधेबाज शराब व बाइक को छोड़ कर भाग […]

विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान अंगरेजी शराब हुई बरामद

बिहिया : शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी के गौरा बाजार के समीप से रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने धंधेबाजों द्वारा ले जाये जा रहे बैग में भरी अंगरेजी शराब को जब्त किया. हालांकि इस दौरान धंधेबाज शराब व बाइक को छोड़ कर भाग निकले. पुलिस ने 180 एमएल के पाउच वाले ग्रीन लेवल व इवनिंग स्पेशल ब्रांड के 160 पैकेट अंगरेजी शराब समेत बीआर3ए 8139 नंबर की एक बाइक भी जब्त कर ली. ओपी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को गौरा बाजार के पुल से उत्तर की तरफ वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था.

थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग को देखकर धंधेबाज बाइक व शराब को गेहूं के खेत में छोड़ कर वहां से भाग खड़े हुए. थानाध्यक्ष ने कहा कि बरामद बाइक के आधार पर धंधेबाजों की पहचान की जा रही है.

चार पैकेट अंगरेजी शराब समेत दो गिरफ्तार : स्थानीय पुलिस ने बिहिया नगर स्थित बरतर में शनिवार की देर शाम छापेमारी कर चार पैकेट अंगरेजी शराब समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कटेया के द्वारिका राम व बिहिया नगर के जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

नौ बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार : आरा. आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन से आ रहे एक व्यक्ति को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से सात बोतल अंगरेजी शराब तथा दो बोतल बीयर बरामद की गयी. पकड़ा गया आरोपित भूदीप कुमार बताया जाता है,जो पटना जिले के परसा थाना क्षेत्र के कुरथैाल न्यू एतवारपुर गांव का निवासी बताया जाता है. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्यदयाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति शराब लेकर आ रहा है. इसके बाद सघन जांच के दौरान उसे पकड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन