जेल में छापेमारी, कुरकुरे के पैकेट में मिला गांजा

कार्रवाई. नये तरीके से भेजा जा रहा आपत्तिजनक सामान आरा : रविवार को जेल प्रशासन ने गोपनीय तरीके से जेल में सर्च अभियान चलाया, जिसमें कुरकुरे के पैकेट से गांजा बरामद किया गया. इसके साथ ही जेल के दक्षिणी भाग से लावारिस स्थिति में फेंका हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया. इस संबंध में जेल […]
कार्रवाई. नये तरीके से भेजा जा रहा आपत्तिजनक सामान
आरा : रविवार को जेल प्रशासन ने गोपनीय तरीके से जेल में सर्च अभियान चलाया, जिसमें कुरकुरे के पैकेट से गांजा बरामद किया गया. इसके साथ ही जेल के दक्षिणी भाग से लावारिस स्थिति में फेंका हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया. इस संबंध में जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि जेल के अंदर और बाहर मुलाकातियों की भी सघन तलाशी ली गयी. इसी दौरान कुरकुरे के पैकेट से गांजा बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि तीन दिनों से जेल के अंदर साइकिल से चक्कर लगाया जा रहा था. इसी दौरान रविवार की सुबह तीन बजे के लगभग जेल के दक्षिणी छोर से लावारिस स्थिति में फेंका हुआ एक मोबाइल बरामद किया गया. मोबाइल को जब्त कर लिया गया है और जांच के लिए भेजा जायेगा. दोनों मामलों में जेल अधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करने आदेश दिया है. बता दें कि जेल में लगातार छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये जा रहे हैं. जेल प्रशासन ने खुफिया तरीके से जानकारी हासिल करने के लिए रात में सघन सर्च अभियान चलाया. इस क्रम में जेल के अंदर जा रहे आपत्तिजनक सामान की सूचना प्राप्त हुई. जेल अधीक्षक ने कहा कि कुरकुरे के पैकेट को फाड़ कर उसमें गांजा भर कर फेवीक्विक से चिपका दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










