मैच में गया ने देवईथा को एक गोल से हराया

Published at :06 Mar 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
मैच में गया ने देवईथा को एक गोल से हराया

बिहिया : प्रखंड के बगही गांव में समाजसेवी स्व अलीम शेख की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.उद्घाटन स्थानीय विद्यालय राहुल तिवारी व आरा सदर विधायक अनवर आलम ने किया. अध्यक्षता मो तस्लीमुद्दीन तथा संचालन हासिम खां ने किया. इस अवसर पर स्थानीय चिल्ड्रेन एकादमी के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली […]

विज्ञापन

बिहिया : प्रखंड के बगही गांव में समाजसेवी स्व अलीम शेख की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.उद्घाटन स्थानीय विद्यालय राहुल तिवारी व आरा सदर विधायक अनवर आलम ने किया. अध्यक्षता मो तस्लीमुद्दीन तथा संचालन हासिम खां ने किया. इस अवसर पर स्थानीय चिल्ड्रेन एकादमी के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गयीं. इस अवसर पर न्यू आजाद क्लब बगही द्वारा फुटबाल मैच का आयोजन किया गया,

जिसमें गया के मगध यूनाइटेड क्लब व उत्तर प्रदेश के देवइथा की दाउदिया र्स्पोटिंग क्लब ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया. निर्धारित समय में दोनों टीमों ने 2-2 गोल किये, जिसके बाद अतिरिक्त 10 मिनट के समय में गया की टीम ने तीन गोल किये, वहीं देवइथा की टीम महज दो गोल ही कर सकी, जिससे गया की टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया.
वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जैन कॉलेज ने रामपुर को हराया : आरा. मझौंवा वॉलीबॉल कमेटी द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक कुमार द्विजेंद्र किरण ने किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलने की बात कही. उन्होंने आयोजन समिति को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया.
उदघाटन मैच जैन कॉलेज और रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें जैन कॉलेज ने रोमांचक मुकाबले में रामपुर को हराया. प्रतियोगिता में मझौंवा, रामपुर, जैन कॉलेज सहित कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही है. मौके पर कई खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन