जन अदालत में ही भिड़े दोनों पक्ष

Published at :24 Jan 2017 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
जन अदालत में ही भिड़े दोनों पक्ष

आरा : आठ साल तक न्याय के लिए मां -बाप अदालत के चक्कर लगाते रहे. अपनी बेटी की सलामती के लिए सुलह के लिए भी तैयार हो गये. कोर्ट परिसर में पैसे देने की बात लड़के वालों ने की और मामले को रफा दफा करने की बात कही, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और वहां […]

विज्ञापन

आरा : आठ साल तक न्याय के लिए मां -बाप अदालत के चक्कर लगाते रहे. अपनी बेटी की सलामती के लिए सुलह के लिए भी तैयार हो गये. कोर्ट परिसर में पैसे देने की बात लड़के वालों ने की और मामले को रफा दफा करने की बात कही, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और वहां गेट के बाहर निकलते ही लड़के वाले मुकर गये. बाहर आने के बाद रमना मैदान के सामने एक जन अदालत लग गयी और मामले को सुलझाने का प्रयास शुरू हो गया. सुलह की बात चल ही रही

थी कि मामला बिगड़ गया और बवाल मच गया. दोनों ओर से मारपीट होने लगी जिसमें लड़की की मां सुमित्रा देवी जख्मी हो गयी. मामला नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड व अनाईठ से जुड़ा हुआ है, जिसकी बेटी की शादी बक्सर जिले के सेमरी गांव में हुई थी. आठ सालों से यह विवाद चला आ रहा था. काफी देर तक जन अदालत में हुई मारपीट का मामला बीच सड़क पर गरमाया रहा. लड़के वाले वहां से नौ-दो ग्यारह हो गये और विवाद सुलझने के बजाय गहरा गया.

आठ साल से कोर्ट में चल रहा था मामला
निबटारा नहीं होने पर लगी जन अदालत
लड़की की मां पिटाई से जख्मी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन