दुकान में लगी आग से हजारों की संपत्ति जल कर हुई खाक

Published at :21 Jan 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से हजारों की संपत्ति जल कर हुई खाक

आरा/कोइलवर थाने के कायमनगर में झोंपड़ीनुमा दुकान व गुमटी में अचानक आग लग गयी. इस घटना में दुकान व गुमटी जल कर पूरी तरह से राख हो गयी. दुकान में रखे सामान व नकदी भी जल गये. इस अगलगी में हजारों की क्षति का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. अगलगी की घटना से कायमनगर […]

विज्ञापन

आरा/कोइलवर थाने के कायमनगर में झोंपड़ीनुमा दुकान व गुमटी में अचानक आग लग गयी. इस घटना में दुकान व गुमटी जल कर पूरी तरह से राख हो गयी. दुकान में रखे सामान व नकदी भी जल गये. इस अगलगी में हजारों की क्षति का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. अगलगी की घटना से कायमनगर बाजार पर काफी देर तक अफरातफरी कायम रहा. जानकारी के अनुसार, कोइलवर थाने के कायमनगर बाजार के समीप स्थानीय दुकानदार भोला साह के झोंपड़ीनुमा होटल व गुमटी में आग लग गयी, जिसमें खाने के सामान के साथ कपड़ा व नगदी भी जल गये. लगभग 30 हजार रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. दुकानदार भोला साह ने पुलिस व प्रखंड कार्यालय को सूचना दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन