पटरी में आयी दरार, बिहिया में श्रमजीवी को रोका गया

आरा/बिहिया : दानापुर रेलमंडल के आरा-बक्सर रेलखंड स्थित रामानंद तिवारी हाॅल्ट के समीप डाउन रेल ट्रैक में दरार आने की वजह से रेल प्रशासन में खलबली मच गयी. मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रेल प्रशासन ने ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगाते हुए घटनास्थल की जांच की और रेल ट्रैक को दुरुस्त करने […]
आरा/बिहिया : दानापुर रेलमंडल के आरा-बक्सर रेलखंड स्थित रामानंद तिवारी हाॅल्ट के समीप डाउन रेल ट्रैक में दरार आने की वजह से रेल प्रशासन में खलबली मच गयी. मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रेल प्रशासन ने ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगाते हुए घटनास्थल की जांच की और रेल ट्रैक को दुरुस्त करने में रेलकर्मी जुट गये. इस दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहिया स्टेशन पर रोक दिया गया. वहीं, महानंदा सहित कई ट्रेनें भी पीछे खड़ी रहीं. लगभग आधा घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. पटरी दुरुस्त किये जाने के बाद कम स्पीड के साथ ट्रेनों को पास कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










