घट गयी बिहार-यूपी की दूरी, पीपा पुल चालू

आरा : पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया. पीपा पुल शुरू होने के साथ ही वाहन फर्राटा भरने लगे और लोगों में खुशी व्याप्त हो गयी. लगन शुरू होने के साथ ही पीपा पुल चालू होने पर तिलक चढ़ाने के लिए भी लोगों ने बिहार से यूपी का सफर तय […]
आरा : पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया. पीपा पुल शुरू होने के साथ ही वाहन फर्राटा भरने लगे और लोगों में खुशी व्याप्त हो गयी. लगन शुरू होने के साथ ही पीपा पुल चालू होने पर तिलक चढ़ाने के लिए भी लोगों ने बिहार से यूपी का सफर तय किया. पीपा पुल शुरू होने से भोजपुर, छपरा और उत्तर प्रदेश के बलिया के लोगों को काफी राहत मिली है. महुली घाट से पीपा पुल की शुरुआत सुबह में की गयी. हालांकि पीपा पुल पर पांच टन से अधिक वजन ले जाने की मनाही है.
बता दें कि बरसात के मौसम के कारण पीपा पुल को हटा दिया गया था. कई दिनों से पीपा पुल निर्माण का काम चल रहा था, जो सोमवार को पूरा हो गया. पीपा पुल के निर्माण में 70 लाख रुपये खर्च हुए हैं. महुली से ख्वासपुर तक निर्मित पीपा पुल की दूरी लगभग साढ़े सात सौ मीटर है. पीपा पुल में 60 सेट का प्रयोग किया गया है. पीपा पुल शुरू होने के साथ यूपी-बिहार से व्यावसायिक और वैवाहिक सुविधा को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा खुशी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










