महिलाओं को बंधक बना कर जेवर समेत लाखों की चोरी

आरा/तरारी. महिलाओं को बंधक बनाकर चोरों ने आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान लूट लिये और भाग निकले. चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की. घटना में घायल महिलाओं का इलाज तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बस मालिक की लिखित शिकायत पर तरारी […]
आरा/तरारी. महिलाओं को बंधक बनाकर चोरों ने आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान लूट लिये और भाग निकले. चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की. घटना में घायल महिलाओं का इलाज तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बस मालिक की लिखित शिकायत पर तरारी थाने में एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. पुलिस छानबीन में जुटी है. घटना के बाद बस मालिक के घर पर पूरे गांव की भीड़ जुट गयी थी.
लोगों में आक्रोश भी व्याप्त था. बस मालिक कमलेश सिंह ने लिखित शिकायत में कहा है कि घर के लोग खाना खाकर सो गये थे. आधी रात को चोर सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश कर गये और महिलाओं को बंधक बना लिये. महिलाओं ने शोर मचाना चाहा, तो उनकी पिटाई भी की गयी. लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिये जाने की बात कही गयी है. बस मालिक द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है. चोरों द्वारा की गयी मारपीट से घायल महिलाओं की स्थिति सामान्य है. तरारी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है. चोरों को जल्द ही दबोच लिया जायेगा. इसके लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










