दशकों बाद डेहरियां गांव में बनी सड़क ग्रामीणों ने जमीन दान देकर सड़क का कराया निर्माण

Published at :17 Jan 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
दशकों बाद डेहरियां गांव में बनी सड़क  ग्रामीणों ने जमीन दान देकर सड़क का कराया निर्माण

राजपुर : खरहना पंचायत के डेहरियां गांव के लोग दशकों बाद भी रास्ते के अभाव में पगडंडी के सहारे ही गांव में प्रवेश करते थे़ बरसात के दिनों में तो बगैर जूता-चप्पल के ही पार करना पड़ता था. जबकि पंचायतीराज व्यवस्था को गठित हुए भी कई वर्ष हो गये, लेकिन इस गांव के ग्रामीणों के […]

विज्ञापन

राजपुर : खरहना पंचायत के डेहरियां गांव के लोग दशकों बाद भी रास्ते के अभाव में पगडंडी के सहारे ही गांव में प्रवेश करते थे़ बरसात के दिनों में तो बगैर जूता-चप्पल के ही पार करना पड़ता था. जबकि पंचायतीराज व्यवस्था को गठित हुए भी कई वर्ष हो गये, लेकिन इस गांव के ग्रामीणों के लिए कोई पहल नहीं की गयी थी. लेकिन, इस बार गांव के ही महादलित परिवार के रहनेवाले और वर्तमान वार्ड सदस्य मंगर मुसहर के प्रयास ने रंग लाया और मुखिया अनिल कुमार सिंह एवं पंच सुशील पांडेय के सहयोग से ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित करके गांव में जाने के लिए पक्का रास्ते का निर्माण के लिए बात रखी.

इसके बाद मौजूद ग्रामीणों ने इस बात का समर्थन करते हुए कोर्ट में जाकर लिखित तौर पर शपथ दिया कि स्वेच्छा अनुसार भरखरा दरिया मुख्य सड़क से डेहरियां गांव तक जाने के लिए आम रास्ता बनाने के लिए जमीन दान में दी जायेगी. इसके बाद लगभग 700 फुट लंबी भूमि पर मिट्टी भराई कर सड़क का निर्माण किया गया.

सड़क बनने से गांव के लोगों में काफी खुशी है. इस संबंध में 90 वर्षीय शिवमुनी मिश्र एवं 85 वर्षीय सिपाही पांडेय ने कहा कि मेरे जन्म से पहले तक इस गांव में जाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं था, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जिसे देख कर खुशी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन