पियक्कड़ बेटे को बाप ने भेजवाया जेल

Published at :16 Jan 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
पियक्कड़ बेटे को बाप ने भेजवाया जेल

आरा : एक पियक्कड़ बेटे की करनी से तंग आकर बाप ने ही उसे जेल भेजवा दिया. बेटे के शराब की लत से परेशान पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घटनास्थल पर पुलिस पहुंची ने पियक्कड़ बेटे को पकड़ कर जेल भेज दिया. मामला सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के सिन्हा की है. रविवार […]

विज्ञापन

आरा : एक पियक्कड़ बेटे की करनी से तंग आकर बाप ने ही उसे जेल भेजवा दिया. बेटे के शराब की लत से परेशान पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घटनास्थल पर पुलिस पहुंची ने पियक्कड़ बेटे को पकड़ कर जेल भेज दिया. मामला सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के सिन्हा की है. रविवार को गुजरात में प्राइवेट कंपनी में

कार्यरत फुलेंद्र सिंह रोज की तरह शराब पीकर अपने घर में आकर हो-हंगामा मचाने लगा. उसके पिता दिलेश्वर सिंह को यह नागवार गुजरा और स्थानीय पुलिस को बुला कर उसने गिरफ्तार करवा दिया. सपना सिनेमा स्थित आंबेडकर कॉलोनी के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को पुलिस ने धर दबोचा.नगर थाना पुलिस ने शिवगंज मोड़ के समीप से नशे में धुत संजय पासवान एवं राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन