बच्ची के साथ छेड़खानी में उपमुखिया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

मां के बयान पर हसनबाजार ओपी में दर्ज की गयी प्राथमिकी पीरो : नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक उपमुखिया को गिरफ्तार किया है. हसनबाजार ओपी क्षेत्र के कातर पंचायत के उपमुखिया पवन कुमार के खिलाफ बच्ची की मां ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छेड़खानी करने से मना करने […]
विज्ञापन
मां के बयान पर हसनबाजार ओपी में दर्ज की गयी प्राथमिकी
पीरो : नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक उपमुखिया को गिरफ्तार किया है. हसनबाजार ओपी क्षेत्र के कातर पंचायत के उपमुखिया पवन कुमार के खिलाफ बच्ची की मां ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छेड़खानी करने से मना करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी की गयी. जानकारी के अनुसार आठ वर्षीया नाबालिग बच्ची खेल रही थी. इसी बीच सूर्यदेव सिंह के पुत्र व तीस वर्षीय उप मुखिया पवन कुमार लड़की को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा,
जिसका लड़की ने विरोध किया. इसके बाद भी वह बाज नहीं आया और उसके साथ अश्लील हरकत व मारपीट करने लगा. वह रोते हुए अपने मां के पास गयी और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और तब बच्ची की मां ने इस मामले को लेकर हसनबाजार ओपी पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपमुखिया को गिरफ्तार कर लिया. ओपी प्रभारी अरशद रजा ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़खानी की गयी थी. आरोपित उपमुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










