मेले में बच्चों ने झूले का उठाया आनंद

Published at :15 Jan 2017 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
मेले में बच्चों ने झूले का उठाया आनंद

कोईलवर/जगदीशपुर/चरपोखरी : प्रखंड के विभिन्न गांवों में मकर संक्रांति को लेकर मेले का भी आयोजन किया गया. जगदीशपुर के दुलौर नदी के छोर पर मकर संक्रांति के अवसर पर प्रत्येक वर्ष लगनेवाले मेले में आसपास से काफी संख्या में लोग पहुंच कर मेले का आनंद उठाया. मूंगफली, जलेबी, चाट – पकौड़ी की दुकानों पर काफी […]

विज्ञापन

कोईलवर/जगदीशपुर/चरपोखरी : प्रखंड के विभिन्न गांवों में मकर संक्रांति को लेकर मेले का भी आयोजन किया गया. जगदीशपुर के दुलौर नदी के छोर पर मकर संक्रांति के अवसर पर प्रत्येक वर्ष लगनेवाले मेले में आसपास से काफी संख्या में लोग पहुंच कर मेले का आनंद उठाया. मूंगफली, जलेबी, चाट – पकौड़ी की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी. लोग बादाम लेकर नदी के छोर पर आराम से बादाम फोड़ते नजर आये. वहीं मेले में लगे झूले पर अधिकतर बच्चे व युवा झूलते नजर आ रहे थे. मेले में घुड़दौड़

प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय सहित बगुसरा और ठकुरी नदी के तट पर मेले का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग मेला घूमने के लिए प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे.

मेले में जलेबी, चाट सहित खिलौनों की दुकानों पर भीड़ बनी रही. कोईलवर में भी मेले का आयोजन किया गया था. जहां हर वर्ग के लोगों ने लुत्फ उठाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन