कैशलेस की दी गयी जानकारी

Published at :30 Dec 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
कैशलेस की दी गयी जानकारी

आरा : भोजपुर जिले में कैशलेश व डिजिटल भुगतान आधारित लेन-देन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने तथा सरकारी कार्यों में डिजिटल भुगतान का अधिकाधिक उपयोग करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिलास्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की देखरेख में डिजिटल बैंकिंग साक्षरता के […]

विज्ञापन
आरा : भोजपुर जिले में कैशलेश व डिजिटल भुगतान आधारित लेन-देन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने तथा सरकारी कार्यों में डिजिटल भुगतान का अधिकाधिक उपयोग करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिलास्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया.
जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की देखरेख में डिजिटल बैंकिंग साक्षरता के बारे में जानकारी दी गयी. अपर समाहर्ता सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि नोटबंदी के पश्चात सरकार की मंशा के अनुरूप डिजिटल माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) ने बताया कि विभिन्न बैंकों के द्वारा एटीएम के माध्यम से आप राशि निकाल सकते हैं तथा जमा भी कर सकते हैं.
वर्तमान समय में मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग इत्यादि का अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, जिसके कारण राशि का भुगतान व लेनदेन मिनटों में हो रहा है. आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं है. माइक्रो एटीएम के बारे में बताया गया कि इस सिस्टम से 41 बैंक जुड़े हुए हैं. इसका उपयोग छोटी रकम निकालने के लिए किया जाता है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने बताया कि आप अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर अपने इच्छानुसार ग्रीन पिन के माध्यम से बदल सकते हैं. इसके अतिरिक्त स्कूलों में छात्रों की फी भुगतान के लिए एसबीआइ कलेक्ट लागू किया गया है.
31 को अनुमंडल मुख्यालयों में दिया जायेगा प्रशिक्षण : बैठक में उपसमाहर्ता बैंकिंग सह निदेशक डीआरडीए राजेश कुमार ने बताया कि आज सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रधान सहायक को डिजिटल भुगतान के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है. इसी प्रकार अनुमंडल कार्यालय आरा सदर, पीरो एवं जगदीशपुर में 31 दिसंबर को सभी अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा सभी प्रधान सहायक को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
इन बातों की दी गयी जानकारी
प्रशिक्षण शिविर में इ-वॉलेट, आधार, एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम, कार्ड्स, पीओएस, यूपीआइ, यूएसएसडी,नेट बैंकिंग, मोबाईल बैंकिंग, माइक्रो एटीएम द्वारा भुगतान करने के संबंध में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं उनके प्रधान सहायक को विस्तार से बताया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन