बबुरा बाजार से वर्षों पुराना अतिक्रमण हुआ साफ

Published at :28 Dec 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
बबुरा बाजार से वर्षों पुराना अतिक्रमण हुआ साफ

आरा : बबुरा में अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का जेसीबी चला. बबुरा बाजार पर सड़क के किनारे और सरकारी जमीन पर अवैध रूप से वर्षों से कब्जा जमाये लोगों को प्रशासन ने हटा दिया. सुबह से लेकर देर शाम तक प्रशासन की कार्रवाई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलती रही. सदर एसडीओ के नेतृत्व में चार-चार थानों की […]

विज्ञापन
आरा : बबुरा में अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का जेसीबी चला. बबुरा बाजार पर सड़क के किनारे और सरकारी जमीन पर अवैध रूप से वर्षों से कब्जा जमाये लोगों को प्रशासन ने हटा दिया. सुबह से लेकर देर शाम तक प्रशासन की कार्रवाई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलती रही.
सदर एसडीओ के नेतृत्व में चार-चार थानों की पुलिस और काफी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे. माइक से एनाउंस कर अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने की हिदायत दी गयी. प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुए अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अपने सामान हटा लिये. इसके बाद प्रशासन द्वारा अवैध ढंग से बनायी गयी दुकानों और मकानों को ध्वस्त करा दिया गया. बुबरा में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. कोइलवर, बड़हरा, कृष्णागढ़ व सिन्हा थाने की पुलिस के साथ बीडीओ और सीओ भी पहुंचे हुए थे. बताया जा रहा है कि हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला शाम तक बबुरा में अधिकारियों के साथ जमे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन