अतिक्रमण हटाने के खिलाफ हंगामा

आरा : सदर अस्पताल में लगभग 60 वर्षों से अतिक्रमण कर बनाये गये 40 घरों को पुलिस ने सोमवार को तोड़ दिया. इस दौरान उन घरों में रह रहे लोगों से नोकझोंक भी हुई. अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को देखते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने जम कर हंगामा […]
आरा : सदर अस्पताल में लगभग 60 वर्षों से अतिक्रमण कर बनाये गये 40 घरों को पुलिस ने सोमवार को तोड़ दिया. इस दौरान उन घरों में रह रहे लोगों से नोकझोंक भी हुई. अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को देखते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने जम कर हंगामा मचाया और पदाधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई. काफी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतर कर विरोध जता रही थीं. स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन सख्त हुआ, तो अतिक्रमणकारी नरम पड़ गये. इसके बाद उनलोगों ने खुद ही पुलिस प्रशासन को कोसते हुए अपना घर खाली करना शुरू कर दिया. सुबह से लेकर देर शाम तक सदर अस्पताल में इसको लेकर अफरातफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










