झामुमो नेता हत्याकांड में सुधीर दूबे गिरफ्तार

आरा : झारखंड के चर्चित झामुमो नेता उपेंद्र सिंह व उसके एक सहयोगी के हत्याकांड में कुख्यात अखिलेश के शार्गिद सुधीर दूबे को पुलिस ने भोजपुर जिले के शाहपुर बाजार से दबोच लिया. उसके पास से हथियार बरामद होने की भी सूचना है. गिरफ्तार करने के बाद जमशेदपुर पुलिस की टीम उसे लेकर अपने साथ […]
आरा : झारखंड के चर्चित झामुमो नेता उपेंद्र सिंह व उसके एक सहयोगी के हत्याकांड में कुख्यात अखिलेश के शार्गिद सुधीर दूबे को पुलिस ने भोजपुर जिले के शाहपुर बाजार से दबोच लिया. उसके पास से हथियार बरामद होने की भी सूचना है. गिरफ्तार करने के बाद जमशेदपुर पुलिस की टीम उसे लेकर अपने साथ चली गयी. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर पुलिस एवं शाहपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. गिरफ्तारी इतनी गुप्त रखी गयी कि करीब दो घंटे तक किसी की जानकारी हाथ नहीं लगी. पुलिस की टीम सादे लिबास में एक मिठाई की दुकान पर घेराबंदी कर धर दबोचा. अखिलेश सिंह गिरोह का सबसे करीबी व कई कांडों का आरोपित सतीश दूबे बक्सर जिले के ढकाईच गांव का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










