मार्च तक डाकघरों में कोर बैंकिंग की सुविधा

Published at :26 Dec 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
मार्च तक डाकघरों में कोर बैंकिंग की सुविधा

सासाराम शहर : प्रधान डाकघर में रविवार को डाक अधीक्षक राम बिहारी राम की अध्यक्षता में मंडल के सभी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में डाक अधीक्षक व निरीक्षकीय संवर्ग के पदाधिकारियों द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व कोर बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी गयी. डाक अधीक्षक ने कहा कि मार्च […]

विज्ञापन

सासाराम शहर : प्रधान डाकघर में रविवार को डाक अधीक्षक राम बिहारी राम की अध्यक्षता में मंडल के सभी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में डाक अधीक्षक व निरीक्षकीय संवर्ग के पदाधिकारियों द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व कोर बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी गयी. डाक अधीक्षक ने कहा कि मार्च 2017 तक जिले के अन्य डाक घर भी कोर बैंकिंग से जुड़ जायेंगे.

कार्यशाला में सभी कर्मचारियों को बदलते परिवेश के अनुसार कार्य करने की शैली में आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि भारतीय डाक बहुत ही जल्द डोर टू डोर डाक सर्विस उपलब्ध कराने जा रही है, जिससे ग्राहकों को खाता खोलने व जमा निकासी में काफी सहूलियत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन