पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनायी गयी

Published at :26 Dec 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनायी गयी

आरा : प्रमंडल बचाओ मोरचा द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, समाज सुधारक, संपादक एवं तीन बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि पंडित जी स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानी थे. उन्होंने कहा कि शिक्षा […]

विज्ञापन

आरा : प्रमंडल बचाओ मोरचा द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, समाज सुधारक, संपादक एवं तीन बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि पंडित जी स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानी थे. उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत में उनका अविस्मरणीय योगदान है. वहीं डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि मालवीय जी आजीवन धर्म व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे.

कार्यक्रम में प्रो राजेंद्र ओझा, राम विनय पांडेय, संतोष सिंह आशु आदि थे. अध्यक्षता कृष्णकांत तिवारी, संचालन प्रो सुमेश्वर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन हरेकृष्ण उपाध्याय ने किया. अतिथियों का स्वागत मुक्तेश्वर उपाध्याय ने किया. वहीं रामरेखा प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर में पंडित मालवीय जी की जयंती के अवसर पर त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया.

उद्घाटन डॉ प्रदीप कुमार ने किया. इस अवसर पर डॉ प्रतीक कुमार ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. इस अवसर पर सार्जेंट मेजर मनोज कुमार, अशोक कुमार सिंह, मदन पांडेय, बबिता तिवारी, ज्योति सहित विद्यालय के अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन