गैस बॉटलिंग प्लांट हादसा, एक कर्मी जख्मी

कोइलवर : बीती रात गीधा औद्योगिक क्षेत्र के गैस बॉटलिंग प्लांट में काम के दौरान कर्मी हादसे का शिकार हो गया़, जिससे उसके सिर में चोट आयी है. सहयोगी कर्मियों की सहायता से उसे पीएचसी लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 9 बजे गीधा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एचपीसीएल गैस बॉटलिंग प्लांट में […]
कोइलवर : बीती रात गीधा औद्योगिक क्षेत्र के गैस बॉटलिंग प्लांट में काम के दौरान कर्मी हादसे का शिकार हो गया़, जिससे उसके सिर में चोट आयी है. सहयोगी कर्मियों की सहायता से उसे पीएचसी लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 9 बजे गीधा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एचपीसीएल गैस बॉटलिंग प्लांट में लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य क रहे गीधा निवासी 25 वर्षीय कर्मी भीम सिंह के ऊपर भरा हुआ गैस सिलिंडर गिर गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा. सहयोगियों ने प्लांट में काम ठप कर आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोइलवर लाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










