आयर-इसाढ़ी मार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, पूर्व उपमुखिया की मौत

आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर थाने के बिमवा गांव के रहनेवाले पूर्व उपमुखिया की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक धनकधारी सिंह के पुत्र 25 वर्षीय प्रमोद यादव हैं. मौत की खबर सुनते ही कई जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंच गये तथा सरकार व प्रशासन से मुआवजे की […]
आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर थाने के बिमवा गांव के रहनेवाले पूर्व उपमुखिया की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक धनकधारी सिंह के पुत्र 25 वर्षीय प्रमोद यादव हैं. मौत की खबर सुनते ही कई जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंच गये तथा सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की. जानकारी के अनुसार,
पूर्व उपमुखिया प्रमोद यादव सोमवार को ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में जा रहे थे. इसी क्रम में आयर-इसाढ़ी मार्ग पर स्थित चिमनी भट्टा के समीप उनका ट्रैक्टर पलट गया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. चिंतानजक हालत में परिजन सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्हें पटना लेकर चले गये, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी. पूर्व जिला पर्षद सदस्य सुरेश पहलवान, लोजपा नेता प्रेमचंद्र यादव सहित कई लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










