बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे भिखारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा बस पड़ाव पर भिखारी ठाकुर जयंती एवं भोजपुरी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कई क्षेत्र के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ केडी सिंह के पुत्रवधू द्वारा कथक नर्तक अमित कुमार को पुस्तक व नकद राशि […]
विज्ञापन
आरा : भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा बस पड़ाव पर भिखारी ठाकुर जयंती एवं भोजपुरी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कई क्षेत्र के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ केडी सिंह के पुत्रवधू द्वारा कथक नर्तक अमित कुमार को पुस्तक व नकद राशि देने की घोषणा की गयी. कार्यक्रम में वर्ष 2015 के लिए भी कई क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को पुरस्कृत किया गया. प्रो श्याम मोहन अस्थाना को मरनोपरांत भिखारी ठाकुर सम्मान, डॉ आशा रानी लाल को उर्मिला कॉल स्मृति सम्मान सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया. वहीं, दूसरी तरफ वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा भी भिखारी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता एके आंसू, जगदयाल सिंह तथा उमा शंकर तिवारी ने संयुक्त रूप से की. मौके पर एके आंसू ने कहा कि भिखारी ठाकुर बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. इस अवसर पर बच्चा सिंह, अवध लाल, जनार्दन तिवारी, कन्हैया जी, कामेश्वर प्रसाद आदि थे. संचालन लक्ष्मण प्रसाद, रामा प्रसाद ने किया. वहीं बाप पार्टी द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, प्रभु पाल, डॉ कमल कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, आभा पाल, अजीत कुमार, राहुल आदि थे. वहीं राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा भी भिखारी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर डॉ प्रभुनाथ ठाकुर, निर्मल ठाकुर, अमरेंद्र कुमार चौबे, सुशील कुमार शर्मा, डॉ सुनील कुमार, डॉ संजय कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, राम नारायण ठाकुर, केशव ठाकुर, सरोज कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










