अब तक नहीं शुरू हुई धान की खरीदारी

Published at :09 Dec 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक नहीं शुरू हुई धान की खरीदारी

चरपोखरी : प्रखंड के पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं की गयी है. सरकारी निर्देश के अनुसार एक दिसंबर से सभी पैक्स और व्यापारमंडल के द्वारा किसानों से क्रय केंद्रों पर धान की फसल की खरीदारी शुरू करने का फैसला किया गया था, जिसके बाद किसानों ने फसल को […]

विज्ञापन

चरपोखरी : प्रखंड के पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं की गयी है. सरकारी निर्देश के अनुसार एक दिसंबर से सभी पैक्स और व्यापारमंडल के द्वारा किसानों से क्रय केंद्रों पर धान की फसल की खरीदारी शुरू करने का फैसला किया गया था, जिसके बाद किसानों ने फसल को सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए निबंधन कराया है. किसानों ने धान की फसल को सरकार द्वारा बनाये गये क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए पूरी तैयारी कर ली है.

किसान राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, अखिलेश यादव, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, डॉ आरएन शर्मा सहित दर्जनों किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा धान की खरीद नहीं करने पर व्यापरियों को औने- पौने दामों में धान बेचने की विवशता बनी हुई है.

क्रय केंद्रों पर नहीं लगे पोस्टर-बैनर : प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम, व्यापार मंडल के गोदाम सहित अन्य पैक्स के क्रय केंद्रों पर अभी तक धान की खरीद शुरू करने के लिए कोई पोस्टर और बैनर नहीं लगाये गये हैं. किसान को धान के समर्थन मूल्य के साथ- साथ अन्य जानकारी देने के लिए दीवार लेखन या बैनर- पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन यह धरातल पर नहीं दिख रहा है. वहीं पैक्स और अन्य एजेंसियां भी सरकारी अधिकारियों की सुस्ती का रोना रो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन