दो बाइकों की टक्कर में एक गंभीर जख्मी, पटना रेफर

आरा : मुफसिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक के आमने सामने की भीषण टक्कर में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. घायल युवक को यात्रियों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जा […]
आरा : मुफसिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक के आमने सामने की भीषण टक्कर में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. घायल युवक को यात्रियों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जा रहा है
कि कृष्णगढ़ थाने के जोकहरी गांव निवासी नमो नारायण सिंह मोटरसाइकिल से आरा आ रहा था. तभी पिरौंटा के समीप आरा की तरफ से जा रही दूसरी मोटरसाइकिल सवार से आमने सामने की टक्कर हो गयी. नमो नारायण सिंह को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है. उसकी हालत चिंताजनक बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










