बंद के दौरान की अरिहंत इंटरप्राइजेज में तोड़फोड़

Published at :29 Nov 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बंद के दौरान की अरिहंत इंटरप्राइजेज में तोड़फोड़

संजय जैन ने नगर थाना में दर्ज करायी शिकायत माले नेताओं पर लगा तोड़फोड़ का आरोप आरा : बंद के दौरान बंद समर्थकों ने जेल रोड स्थित अरिहंत इंटरप्राइजेज में घुसकर तोड़फोड़ की. जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. दुकानदार संजय जैन ने इसकी शिकायत नगर थाना में दर्ज करायी है. इसके साथ ही […]

विज्ञापन

संजय जैन ने नगर थाना में दर्ज करायी शिकायत

माले नेताओं पर लगा तोड़फोड़ का आरोप
आरा : बंद के दौरान बंद समर्थकों ने जेल रोड स्थित अरिहंत इंटरप्राइजेज में घुसकर तोड़फोड़ की. जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. दुकानदार संजय जैन ने इसकी शिकायत नगर थाना में दर्ज करायी है. इसके साथ ही इसका आरोप माले नेताओं पर लगाया है. नोटबंदी की घोषणा के बाद जब एक दुकानदार ने आंदोलन कर रहे कुछ लोगों बात नहीं मानी तो दुकानदार के विरोध के बाद में उग्र हो गये हैं और उन्होंने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की इस तोड़फोड़ की घटना में दुकानदार को लाखों रुपये की क्षति पहुंची है. अरिहंत दुकानदार माले पार्टी के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने बंदी के दौरान दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की. उसने कहा कि यह एक ओछी हरकत है. बतादें भारत बंद के दौरान एक पार्टी के लोगों ने हमारे
अरिहंत इंटरप्राइजेज रोड में जमकर तोड़फोड़ की दुकान दार संजय जैन संजय जैन इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह कैसा बंद है कि जबरदस्ती बंद कराया जाये. हालांकि माले के नेताओं ने इस घटना से इनकार किया. दुकानदार संजय जैन ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में करने की बात कही है उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई किसी भी तरह से न्याय संगत नहीं है. दुकान में घुसकर न फिर शीशा तोड़ को रखी गयी बल्कि जमकर लाठियां भी चलायी गयी कई महंगे सामान टूट कर बिखर गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन