किसानों को दी गयी खेती से जुड़ी फिल्मों की माइक्रोचिप

Published at :26 Nov 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को दी गयी खेती से जुड़ी फिल्मों की माइक्रोचिप

प्रगतिशील किसानों का कार्यशाला आयोजित आरा : कृषि विज्ञान केंद्र स्काडा के सभागार में शुक्रवार को भोजपुर जिले के चयनित प्रगतिशील किसानों के बीच कृषि वृत्तचित्र पर आधारित माइक्रोचिप में 20 फिल्मों का वितरण किया गया. किसानों को रबी फसलों पर आधारित उन्नत गेहूं की खेती, सब्जी की खेती एवं अन्य सामयिक सुझाव कृषि वैज्ञानिक […]

विज्ञापन
प्रगतिशील किसानों का कार्यशाला आयोजित
आरा : कृषि विज्ञान केंद्र स्काडा के सभागार में शुक्रवार को भोजपुर जिले के चयनित प्रगतिशील किसानों के बीच कृषि वृत्तचित्र पर आधारित माइक्रोचिप में 20 फिल्मों का वितरण किया गया. किसानों को रबी फसलों पर आधारित उन्नत गेहूं की खेती, सब्जी की खेती एवं अन्य सामयिक सुझाव कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा दिया गया.
इस दौरान डॉ द्विवेदी ने कृषकों से अनुरोध किया कि अपने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा किसानों के बीच इस वीडियो को वितरण करें, ताकि किसानों को नवीनतम तकनीक की जानकारी मिल सके. वहीं, डॉ सच्चिदानंद सिंह एवं डॉ अनिल कुमार यादव ने कृषि कार्यशाला में नब्बे कार्डों का वितरण कराया. इस कार्ड के जरिये किसान अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं. मौके पर निलेश कुमार, सुप्रिया वर्मा, शशि भूषण सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन