डकैती व हत्या मामले में एक को सश्रम उम्रकैद

आरा : 24 वर्ष पूर्व हुए डकैती व हत्या के मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीबी सिंह ने गुरुवार को आरोपित विश्वनाथ सिंह को सश्रम उम्रकैद व 20500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक रामबाबू प्रसाद ने बहस किया था. उन्होंने बताया कि पीरो थाना के […]
आरा : 24 वर्ष पूर्व हुए डकैती व हत्या के मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीबी सिंह ने गुरुवार को आरोपित विश्वनाथ सिंह को सश्रम उम्रकैद व 20500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक रामबाबू प्रसाद ने बहस किया था. उन्होंने बताया कि पीरो थाना के जितोरा गांव निवासी फूलकुमारी देवी के घर छह जुलाई 1992 की रात में डकैती के दौरान डकैतों ने गोली मारकर शांति देवी की हत्या व सोनू व फूलकुमारी को जख्मी कर दिया था.
डकैतों के भागने के दौरान हाटपोखर निवासी विश्वनाथ सिंह को जख्मी ने पहचान लिया था. घटना को लेकर विश्वनाथ सिंह समेत 10-15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.अभियोजन की ओर से सात लोगों की गवाही कोर्ट में करायी गयी थी. प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सजा के बिन्दु पर सुनवाई के बाद आरोपी विश्वनाथ सिंह को दोषी पाते हुए भादवि की धारा 396 के तहत सश्रम उम्रकैद व 20 हजार रुपया अर्थदण्ड तथा 323 के तहत छह माह के कारावास व पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










