सांसद निधि खर्च नहीं कर पा रहे आरके सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

योजनाओं की अनुशंसा और सहमति देने में पिछड़ रहे सांसद अब तक 15 करोड़ के बदले पांच करोड़ की मिली राशि सांसद मद की 32 योजनाएं अब तक हुईं स्वीकृत आरा : आरा के सांसद क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर सजग नहीं हैं. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि सांसद मद से खर्च की […]
विज्ञापन
योजनाओं की अनुशंसा और सहमति देने में पिछड़ रहे सांसद
अब तक 15 करोड़ के बदले पांच करोड़ की मिली राशि
सांसद मद की 32 योजनाएं अब तक हुईं स्वीकृत
आरा : आरा के सांसद क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर सजग नहीं हैं. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि सांसद मद से खर्च की गयी राशि बता रही है. 16वीं लोकसभा के लगभग तीन साल मई आने के साथ ही पूरा हो जायेगा. ऐसे में महज 15 करोड़ के बदले पांच करोड़ की राशि मिली है, जिसमें लगभग तीन करोड़ ही खर्च हो पाया है.
आरा के सांसद को सांसद योजना मद में अब तक तीन किस्तों के रूप में 15 करोड़ की राशि मिल चुकी होती, जिसे वे अपने क्षेत्र के विकास पर खर्च कर सकते थे, लेकिन आरा सांसद आरके सिंह ने योजनाओं की अनुशंसा और सहमति देने में इस तरह कंजूसी कर रहे हैं कि नवंबर, 2016 तक महज पहली किस्त के रूप में मिली पांच करोड़ की राशि ही अब तक खर्च नहीं कर पाये हैं. सांसद ने गत वित्तीय वर्ष 2015-16 में 39 योजनाओं की अनुशंसा की थी, जिनमें 30 योजनाओं पर अपनी सहमति प्रदान की थी.
वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में उन्होंने 21 योजनाओं की अनुशंसा की है, जिनमें दो योजनाओं पर अपनी सहमति दी है. सांसद निधि से अब तक 32 योजनाओं की प्रशासनिक सहमति देते हुए करीब तीन करोड़ 39 लाख 60 हजार की राशि विमुक्त की गयी है, जिनमें अब तक 10 योजनाओं के कार्य पूरे हो गये हैं, जबकि 22 योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं. इस प्रकार से अब तक करीब ढाई करोड़ की राशि
खर्च की जा चुकी है. राशि खर्च करने में सांसद की कंजूसी के कारण ही केंद्र से सांसद को तीन किस्तों की राशि पीछे चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










