पिकअप व बाइक में टक्कर, एक की मौत

Published at :24 Nov 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप व बाइक में टक्कर, एक की मौत

बिहिया : थाने के बिहिया-तीयर पथ पर मझौली गांव के समीप बुधवार की देर शाम पिकअप व बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. पिकअप तीयर की ओर […]

विज्ञापन

बिहिया : थाने के बिहिया-तीयर पथ पर मझौली गांव के समीप बुधवार की देर शाम पिकअप व बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. पिकअप तीयर की ओर आ रहा था, जबकि बाइक सवार युवक बिहिया की तरफ आ रहा था. मृतक रवि कुमार सिंह (22 वर्ष) बिहिया थाने के जज भड़सरा गांव निवासी रंग बहादुर सिंह का पुत्र है. चालक पिकअप समेत भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन