निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने बबुरा-डोरीगंज पुल निर्माण का लिया जायजा आनेवाली समस्याओं को दूर करें डीएम : तेजस्वी आरा : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने निर्माणाधीन बबुरा-डोरीगंज पुल निर्माण व संपर्क पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण व संपर्क पथ के लिए भूमि अधिग्रहण में विलंब होने के कारण पुल के निर्माण […]
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने बबुरा-डोरीगंज पुल निर्माण का लिया जायजा
आनेवाली समस्याओं को दूर करें डीएम : तेजस्वी
आरा : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने निर्माणाधीन बबुरा-डोरीगंज पुल निर्माण व संपर्क पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण व संपर्क पथ के लिए भूमि अधिग्रहण में विलंब होने के कारण पुल के निर्माण कार्य में विलंब हुआ है. उन्होंने कहा कि संपर्क पथ के निर्माण में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर लिया जायेगा. जमीन मालिक को उनकी भूमि का चार गुणा मुआवजा दिया जा रहा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल का काफी महत्व है. यह पुल महात्मा गांधी सेतू पर यातायात के भार को कम करेगा. साथ ही इससे लोगों को समय और पैसे की भी बचत होगी. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी इस समस्या का शीघ्र निराकरण कर लेंगे, ताकि पुल के निर्माण व संपर्क पथ के निर्माण में आनेवाली समस्या दूर हो सके. श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि पुल तथा संपर्क पथ के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो.
अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश : उपमुख्यमंत्री ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं, पदाधिकारियों, जिलाधिकारी, सचिव पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान श्री यादव ने पदाधिकारियों को पुल तथा संपर्क पथ का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुल का निर्माण तथा संपर्क पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान मिली समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
स्टीमर से उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण : स्टीमर से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गंगा में बन रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान स्टीमर पर ही उपमुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
उपमुख्यमंत्री ने लोगों की सुनीं समस्याएं : उपमुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कैंप कार्यालय के निकट उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को भी ध्यान से सुनते हुए उसका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया.
अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पुल का जायजा लेते उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव.
80 प्रतिशत पुल निर्माण का कार्य हुआ पूरा
बबुरा-डोरीगंज पुल निर्माण का कार्य जून, 2010 में प्रारंभ हो गया था, जो अप्रैल, 2017 में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. इस पर लगभग 800 करोड़ रुपये लागत आयेगी. पुल का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है. वहीं, संपर्क पथ का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है. मौके पर संदेश विधायक अरुण यादव, बड़हरा विधायक सरोज यादव, आरा विधायक अनवर आलम, सचिव पथ निर्माण विभाग पंकज कुमार, उपमुख्यमंत्री के परामर्शी सुधीर कुमार, पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष विनय कुमार, डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव, पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह, पुल निर्माण निगम के चीफ इंजीनियर एके वर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










