जलजमाव से परेशान हैं छात्राएं

Published at :24 Nov 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से परेशान हैं छात्राएं

अगिआंव का बीआरसी भवन, जहां महीनों से है जलजमाव. मच्छरों के प्रकोप से रहना हुआ मुश्किल अगिआंव : एकवाना गांव के समीप बीआरसी भवन के अगल-बगल जलजमाव से स्कूली बच्चों समेत आमजनों को भारी परेशानी हो रही है. बरसात गये महीनों हो गये, किंतु अब तक पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी […]

विज्ञापन

अगिआंव का बीआरसी भवन, जहां महीनों से है जलजमाव.

मच्छरों के प्रकोप से रहना हुआ मुश्किल
अगिआंव : एकवाना गांव के समीप बीआरसी भवन के अगल-बगल जलजमाव से स्कूली बच्चों समेत आमजनों को भारी परेशानी हो रही है. बरसात गये महीनों हो गये, किंतु अब तक पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है. विदित हो कि बीआरसी भवन के नजदीक ही आवासीय कस्तूरबा स्कूल है, जिसमें एक सौ से अधिक छात्राएं रहती हैं. उनका रहना, पढ़ना व खाना वहीं होता है. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने से वहां गंदगी व मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. दिन में रहना उनका मुश्किल हो गया है. बावजूद अगिआंव प्रखंड प्रशासन या जिला प्रशासन द्वारा पानी निकासी की कोई व्यवस्था की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन