स्कूली वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दो छात्राएं भी हुईं जख्मी

Published at :23 Nov 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दो छात्राएं भी हुईं जख्मी

आरा : तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूली बस ने जेल रोड में कहर बरपाया, एक नहीं तीन छात्रों को रौंदते हुए निकल गयी. घटना के वक्त छात्र बाइक से अपनी सहपाठी दो छात्राओं को लेकर जा रहा था. स्थानीय लोगों के सहयोग से छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया […]

विज्ञापन

आरा : तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूली बस ने जेल रोड में कहर बरपाया, एक नहीं तीन छात्रों को रौंदते हुए निकल गयी. घटना के वक्त छात्र बाइक से अपनी सहपाठी दो छात्राओं को लेकर जा रहा था. स्थानीय लोगों के सहयोग से छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा निवासी सतीश कुमार बाइक से अपनी सहपाठी को लेकर आ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे स्कूली वाहन ने टक्कर मार दी . इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया .घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन