लोगों ने जाम की सड़क हादसा . दूध लाने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Published at :20 Nov 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने जाम की सड़क हादसा . दूध लाने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते लोग व विलाप करते परिजन. ट्रकचालक ट्रक लेकर फरार आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप जीरो माइल की रहनेवाली 50 वर्षीया विधवा महिला शनिवार की सुबह दूध लेने जा रही थी. तभी शहर की तरफ से सासाराम की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत […]

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते लोग व विलाप करते परिजन.

ट्रकचालक ट्रक लेकर फरार
आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप जीरो माइल की रहनेवाली 50 वर्षीया विधवा महिला शनिवार की सुबह दूध लेने जा रही थी. तभी शहर की तरफ से सासाराम की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आकर महिला को कुचल दिया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने जीरो माइल के समीप सड़क पर आगजनी व जाम कर विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया. इधर घटना को अंजाम देने के बाद अनियंत्रित ट्रकचालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उदवंनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप प्रतिदिन की तरह शनिवार को जीरोमाइल निवासी स्वर्गीय विजय सिंह की पत्नी मानती देवी दूध लेने जा रही थी, तभी घर से कुछ दूरी पर ही अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला, जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद वहां दौड़ने जा रहे छात्रों ने ट्रक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह तेज रफ्तार से होने के कारण भाग निकला.
इस घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया. सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिसके कारण आरा-सासाराम मुख्य मार्ग, अारा- बक्सर मुख्य मार्ग तथा अारा-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. घटना की जानकारी जैसे ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार को लगी.
उन्होंने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा- बुझा कर जाम हटाया, तब जाकर यातायात पुन: बहाल हो सका. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन