पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस से 125 बोतल अंगरेजी शराब बरामद

आरा : बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बावजूद ट्रेनों के माध्यम से कारोबारी शराब लाने में परहेज नहीं कर रहे हैं. ट्रेन में स्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ की टीम ने चंडीगढ़- पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस के वातानुकूलित बोगी से ट्रॉली बैग में छुपा कर रखे 125 बोतल अंगरेजी शराब को बरामद किया है. आरपीएफ को यह […]
आरा : बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बावजूद ट्रेनों के माध्यम से कारोबारी शराब लाने में परहेज नहीं कर रहे हैं. ट्रेन में स्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ की टीम ने चंडीगढ़- पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस के वातानुकूलित बोगी से ट्रॉली बैग में छुपा कर रखे 125 बोतल अंगरेजी शराब को बरामद किया है. आरपीएफ को यह बड़ी सफलता पूर्व मध्य रेलवे के बनाही स्टेशन के समीप से हुई है.
स्कॉर्ट टीम ने बरामद की गयी शराब को रेल थाना पुलिस को हवाले कर दिया. रेल थाना पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. रेल थाना पुलिस ने बताया कि ट्रेनों के माध्यम से शराब का आयात करनेवाले कारोबारियों को अब नहीं बख्शा जायेगा. वैसे कारोबारियों को पकड़ने के लिए अपना गुप्तचर लगा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










