भोजपुर में अपराधियों ने की जमीनी विवाद में नाबालिग छात्र की हत्या

भोजपुर : भोजपुर जिले के पीरो में अपराधियों ने जमीनी विवाद के चलते गुरूवार की देर रात एक नाबालिग छात्र की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पीरो थाना के देवचंदा गांव की है. बताया जाता है कि इस वारदात को भूमि विवाद में अंजाम दिया गया. घटना को अंजाम देने के […]
भोजपुर : भोजपुर जिले के पीरो में अपराधियों ने जमीनी विवाद के चलते गुरूवार की देर रात एक नाबालिग छात्र की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पीरो थाना के देवचंदा गांव की है. बताया जाता है कि इस वारदात को भूमि विवाद में अंजाम दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आराम से फरार हो गये. हत्या के बाद से ही गांव में दो गुटों के बीच तनाव फैला हुआ है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम उज्ज्वल उर्फ गुप्पु राय (15 वर्ष) है. यह देवचंदा गांव के स्व. जितेंद्र राय का बेटा है. जानकारी के मुताबिक जितेंद्र राय और शशिभूषण राय के परिवार के बीच भूमि विवाद लंबे समय से चल रहा था. इसी को लेकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया.
देवचंदा गांव में उज्जवल राय की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक शव को रोके रखा. गुस्साए परिजन कातिलों को अविलंब गिरफ्तार करने व एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. घटना के बाद से पुलिस हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










