उतरने के दौरान छत से गिरी वृद्ध महिला, मौत

Published at :18 Nov 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
उतरने के दौरान छत से गिरी वृद्ध महिला, मौत

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में गुरुवार की सुबह छत से उतरने के क्रम में नीचे गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यादवपुर निवासी 70 वर्षीया विधवा धनेसरा देवी छत से उतर रही थी. रेलिंग नहीं होने के कारण अहले सुबह उनका बैलेंस […]

विज्ञापन

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में गुरुवार की सुबह छत से उतरने के क्रम में नीचे गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यादवपुर निवासी 70 वर्षीया विधवा धनेसरा देवी छत से उतर रही थी. रेलिंग नहीं होने के कारण अहले सुबह उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरी. सुबह का मामला होने के कारण बहुत देर तक परिजनों को पता नहीं चला. जब सुबह घर के लोग उठे, तो बगलगीर ने धनेसरा देवी को नीचे गिरे होने की जानकारी दी. तब परिजन वहां पहुंचे, तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन