पोस्टमास्टर पर कमीशन ले नोट बदलने का अारोप

पीरो : स्थानीय डाकघर में दो-दो हजार के नये नोट उपलब्ध रहने के बावजूद जान-बूझकर दस से चार बजे के बीच खाताधारकों या पुराने नोट बदलने पहुंचे लोगों को रुपये नहीं देने का आरोप लगाते हुए भाजपा के युवा नेता मदन स्नेही ने इसे स्थानीय पोस्टमास्टर की मनमानी करार दिया है़ भाजपा नेता ने आरोप […]
पीरो : स्थानीय डाकघर में दो-दो हजार के नये नोट उपलब्ध रहने के बावजूद जान-बूझकर दस से चार बजे के बीच खाताधारकों या पुराने नोट बदलने पहुंचे लोगों को रुपये नहीं देने का आरोप लगाते हुए भाजपा के युवा नेता मदन स्नेही ने इसे स्थानीय पोस्टमास्टर की मनमानी करार दिया है़ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पोस्टमास्टर द्वारा पुराने नोट बदलने में कमीशनखोरी की जा रही है़ भाजपा नेता के अनुसार कमीशन लेकर बैकडोर से पोस्टमास्टर द्वारा चंद धनकुबेरों के पुराने नोट बदले जा रहे है़ं वहीं डाक विभाग से जुड़े कर्मी भी कमीशन लेकर नोट बदलने का धंधा कर रहे हैं. उन्होंने इस गोरखधंधे की जांच कराने की मांग की है़ इधर पोस्टमास्टर ने भाजपा नेता के आरोप को निराधार बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










