चेनपुलिंग कर आरपीएफ के साथ किया दुर्व्यवहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

बांड भरने व जुर्माना देने पर आरोपित हुआ मुक्त आरा : प्लेटफाॅर्म संख्या दो से ट्रेन खुलते ही पुन: चेनपुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने एक यात्री को धर दबोचा. हिरासत में लिये गये यात्री ने आरपीएफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया. इस मामले में आरपीएफ ने यात्री को पकड़ कर हाजत में बंद […]
विज्ञापन
बांड भरने व जुर्माना देने पर आरोपित हुआ मुक्त
आरा : प्लेटफाॅर्म संख्या दो से ट्रेन खुलते ही पुन: चेनपुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने एक यात्री को धर दबोचा. हिरासत में लिये गये यात्री ने आरपीएफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया. इस मामले में आरपीएफ ने यात्री को पकड़ कर हाजत में बंद कर दिया. उक्त आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किये गये हैं. रेल सूत्रों के अनुसार, बुधवार को प्लेटफाॅर्म संख्या दो से सवारी गाड़ी जैसे ही खुली, उसी समय ओवरब्रिज के समीप एक युवक ने ट्रेन को चेनपुलिंग कर दी. आरपीएफ ने जैसे ही उक्त युवक उसे पकड़ा, वह दुर्व्यवहार करने लगा. बाद में आरोपित के परिजनों को बुलाकर बांड भरवाने एवं जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










