युवक की हत्या कर शव को आहर में फेंका

Published at :13 Nov 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को आहर में फेंका

आरा : अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया. शनिवार को अनाईठ से कुछ दूरी पर स्थित दक्षिणी आहर से शव बरामद होने के बाद नवादा थाना एवं उदवंतनगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. इससे शव घंटों पानी में ही पड़ा रहा. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों […]

विज्ञापन

आरा : अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया. शनिवार को अनाईठ से कुछ दूरी पर स्थित दक्षिणी आहर से शव बरामद होने के बाद नवादा थाना एवं उदवंतनगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. इससे शव घंटों पानी में ही पड़ा रहा. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों थानों की पुलिस पहुंची और सीमा विवाद के बाद यह तय हुआ

कि घटनास्थल नवादा थाने में पड़ता है. बता दें कि अनाईठ दक्षिण आहर से शनिवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया था. पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह फूल चुका था. अंदेशा है कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से आहर में फेंक दिया गया. शव को देखने से लग रहा है कि दो दिन पहले की घटना है.

बाद में पुलिस ने शव को आहर से बाहर निकाला और शिनाख्त कराने की काफी देर तक कोशिश की. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. नवादा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
ज्ञात हो कि एक साल पूर्व इसी स्थान पर एक युवक का शव कीचड़ में पड़ा हुआ मिला था. तब भी सीमा विवाद में दो थानों की पुलिस उलझी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन