पीएनबी में आरक्षी को पीटा, गिरफ्तार

Published at :13 Nov 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी में आरक्षी को  पीटा, गिरफ्तार

आरा : जेल रोड स्थित पीएनबी में पैसा जमा करने के दौरान लाइन से आकर पैसा जमा करने की बात कहने पर एक आरक्षी की एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी. पिटाई से आरक्षी का सिर भी फट गया. घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल नगर थाना पुलिस पहुंची और मो उमर को गिरफ्तार कर […]

विज्ञापन

आरा : जेल रोड स्थित पीएनबी में पैसा जमा करने के दौरान लाइन से आकर पैसा जमा करने की बात कहने पर एक आरक्षी की एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी. पिटाई से आरक्षी का सिर भी फट गया. घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल नगर थाना पुलिस पहुंची और मो उमर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित मो उमर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी मो इब्राहिम का पुत्र है.

जो वर्तमान में गुजरात में रहता है. नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीएनबी जेल रोड में काफी भीड़ थी. इस दौरान ड्यूटी पर मो सद्दाम हुसैन को लगाया गया था. इस दौरान मो उमर ने लाइन तोड़ कर आगे आकर पैसा जमा कराने की बात की और धक्का मुक्की करने लगा. इस पर आरक्षी ने मना किया तो उसे भी पीट दिया.

पिटाई से जख्मी आरक्षी सद्दाम हुसैन का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया, जबकि आरोपित मो उमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन