आरोपित को सश्रम उम्रकैद घटना 28 जुलाई, 1988 की

Published at :15 Jun 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपित को सश्रम उम्रकैद घटना 28 जुलाई, 1988 की

आरा : 18 वर्ष पूर्व हुई हत्या के एक मामले में चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश नारायण सिंह ने मंगलवार को आरोपित अशोक कुमार सिंह को सश्रम उम्रकैद व 10 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से एपीपी सियाराम सिंह ने बहस की थी. उन्होंने बताया कि चांदी थाना अंतर्गत […]

विज्ञापन

आरा : 18 वर्ष पूर्व हुई हत्या के एक मामले में चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश नारायण सिंह ने मंगलवार को आरोपित अशोक कुमार सिंह को सश्रम उम्रकैद व 10 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से एपीपी सियाराम सिंह ने बहस की थी. उन्होंने बताया कि चांदी थाना अंतर्गत नरही गांव निवासी छोटन सिंह को उसी गांव के बाहर पंचरुखिया पुल के नीचे 28 जुलाई, 1988 को पानी में डुबा कर हत्या कर दी गयी थी.

घटना को लेकर उसी गांव के अशोक कुमार सिंह समेत दो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया था. सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने हत्या करने का दोषी पाते हुए आरोपित अशोक कुमार को उक्त सजा सुनायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन