जाम से दिन भर शहरवासी रहे हलकान

Published at :14 Jun 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
जाम से दिन भर शहरवासी रहे हलकान

आरा : नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल से लेकर बिहारी मिल तथा रेलवे ओवरब्रिज तक घंटों जाम रहा. इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर चले. जाम के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह घ्वस्त हो गयी. जाम रहने के कारण खासकर बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का […]

विज्ञापन

आरा : नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल से लेकर बिहारी मिल तथा रेलवे ओवरब्रिज तक घंटों जाम रहा. इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर चले.

जाम के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह घ्वस्त हो गयी. जाम रहने के कारण खासकर बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. जीरो माइल से लेकर बिहारी मिल तक तथा ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. लोगों द्वारा बेतरतीब तरीके से वाहन लगाये जाने के कारण आये दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ऊमस भरी गरमी में बसों में घंटों फंसे रहे यात्री
इस ऊमस भरी गरमी में जाम के कारण बसों में घंटों यात्री एवं उनके बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.
यात्रियों के बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल था. यात्री न बसों से बाहर ही निकल पा रहे थे और न ही बसे आगे बढ़ रही थी, बल्कि रेंग-रेंग कर बसें आगे बढ़ रही थीं.
जाम हटाने को लेकर घंटों जूझते रहे पुलिसकर्मी
वाहन चालकों द्वारा वाहनों को बेतरतीब तरीके से वाहनों को जहां-तहां खड़े कर देने से ही जाम की स्थिति बन जाती है. जिसे हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को कई बार चालकों डांटते-फटकारते भी देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन