सीबीआइ ने की पूछताछ, मिले अहम सुराग

Published at :10 Jun 2016 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ ने की पूछताछ, मिले अहम सुराग

आरा : ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्या कांड के अनुसंधानकर्ता अजय कुमार के नेतृत्व में सीबीआइ की टीम ने नवादा थाने में नंदगोपाल पांडेय उर्फ फौजी से घंटों पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सीबीआइ को ऐसे क्लू हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर सीबीआइ ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के उद्भेदन की तरफ बढ़ रही है. सीबीआइ सूत्रों की […]

विज्ञापन

आरा : ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्या कांड के अनुसंधानकर्ता अजय कुमार के नेतृत्व में सीबीआइ की टीम ने नवादा थाने में नंदगोपाल पांडेय उर्फ फौजी से घंटों पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सीबीआइ को ऐसे क्लू हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर सीबीआइ ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के उद्भेदन की तरफ बढ़ रही है.

सीबीआइ सूत्रों की माने, तो ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्या कांड के अनुसंधान में पूर्व के सीडीआर और गुरुवार को हुई पूछताछ के आधार पर मामले को सुलझाने में कई सुराग हाथ लगे है. फौजी से सीबीआइ ने कई सवालों को लेकर क्रॉस वेरिफिकेशन भी किया. सीबीआइ टीम में अखिलेश सिंह, एके झा आदि शामिल थे. सीबीआइ के डीआइजी नवीन कुमार सिंह भी पूछताछ के लिए आरा पहुंचे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन