ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी फौजी पांडे गिरफ्तार

पटना : रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी फौजी पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड के चार साल बाद पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. पुलिस के मुताबिक मुखिया हत्याकांड के अलावा फौजी पांडेय दर्जनों मामले में वांछित है. नंदगोपाल पांडेय उर्फ फौजी पांडेय को भोजपुर पुलिस […]
पटना : रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी फौजी पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड के चार साल बाद पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. पुलिस के मुताबिक मुखिया हत्याकांड के अलावा फौजी पांडेय दर्जनों मामले में वांछित है. नंदगोपाल पांडेय उर्फ फौजी पांडेय को भोजपुर पुलिस की टीम ने हथियार समेत जमुई में एक कंस्ट्रक्शन साइट से गिरफ्तार किया है.
भोजपुर पुलिस करेगी खुलासा
जानकारी की माने तो भोजपुर एसपी आज इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर सकते हैं. फौजी पांडेय से पुलिस मुखिया हत्याकांड के अलावा अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है. फौजी पांडेय पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. मूल रूप से रोहतास जिले के विक्रमगंज का रहने वाला फौजी पांडेय पर हत्या, अपहरण सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं.
जून 2012 में हुई थी मुखिया की हत्या
ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या एक जून 2012 को उस वक्त कर दी गयी थी, जब वे आरा के कतिरा मुहल्ले में सुबह को टहल रहे थे. हत्या के बाद बिहार में काफी बवाल मचा था. मुखिया की शव यात्रा में पहुंचे लोगों ने उत्पात भी मचाया था और पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी. फौजी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में बहुत खुलासे होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










