पकड़े गये सभी सदस्यों को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

Published at :03 Jun 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
पकड़े गये सभी सदस्यों को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

एक माह में तीसरी बार पुलिस ने किया गेसिंग सेंटर का खुलासा एक माह में तीसरी बार हुआ धंधे का खुलासा पुलिस ने एक माह के अंदर तीसरी बार इतने बड़े पैमाने पर गेसिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया है. 16 मई को नगर थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ले में छापेमारी कर 22 सट्टेबाजों को […]

विज्ञापन

एक माह में तीसरी बार पुलिस ने किया गेसिंग सेंटर का खुलासा

एक माह में तीसरी बार हुआ धंधे का खुलासा
पुलिस ने एक माह के अंदर तीसरी बार इतने बड़े पैमाने पर गेसिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया है. 16 मई को नगर थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ले में छापेमारी कर 22 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से तीन लोगों को जेल भेज दिया गया था, जबकि 19 लोगों को बॉड भरवा कर थाने से छोड़ दिया गया.
दूसरी बार 31 मई को नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी नवादा में छापेमारी कर 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जबकि गुरुवार को भी नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला में छापेमारी कर 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. धंधे को जड़ से उखाड़ फेंकने के िलए पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
धंधे में बड़े लोगों के हाथ!
बड़े पैमाने पर गेसिंग का धंधा जिले में संचालित हो रहा है. अब इसके तह तक जाने में पुलिस जुट गयी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे में किन्हीं बड़े लोगों के हाथ तो नहीं है? इसके लिए पुलिस गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ कर रही है.
करोड़ों में है गेसिंग का धंधा
आरा : शहर में गेसिंग का धंधा करोड़ों में है. इससे अच्छी खासी रकम आती है. छापेमारी के बाद कुछ दिन के लिए यह धंधा बंद हो जाता है. फिर धंधेबाज नये ढंग से इस धंधे को शुरू कर देते हैं. इसके लिए बतौर रजिस्टर पर लोगों के नाम दर्ज होते हैं. उस रजिस्टर को धंधेबाज गेसिंग के अड्डे पर नहीं रखते हैं. शहर के कई जगहों पर गेसिंग का कारोबार चल रहा है.
अबतक हुई पुलिस की छापेमारी
16 मई को धरहरा के रौजा मुहल्ले में छापेमारी, 22 गिरफ्तार
31 मई को पूर्वी नवादा में छापेमारी, 12 गिरफ्तार
2 जून को मोती टोला में छापेमारी, 13 गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन