खेत में उतारा ट्रैक्टर, तो आपस में चले तलवार व फरसा

Published at :02 Jun 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
खेत में उतारा ट्रैक्टर, तो आपस में चले तलवार व फरसा

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट, 10 लोग जख्मी आरा : शाहपुर थाना क्षेत्र के रेंडाडीह गांव में खेत में ट्रैक्टर उतारे जाने को लेकर दो पक्षों में तलवार और फरसा चला. इसमें महिला समेत 10 लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट, 10 लोग जख्मी

आरा : शाहपुर थाना क्षेत्र के रेंडाडीह गांव में खेत में ट्रैक्टर उतारे जाने को लेकर दो पक्षों में तलवार और फरसा चला. इसमें महिला समेत 10 लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा महतो और काशी महतो के बीच 31 डिसमिल जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है. बुधवार को एक पक्ष द्वारा खेत जोतने को लेकर ट्रैक्टर खेत में उतारा गया था. इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए तलवार और फरसे से वार करना शुरू कर दिया. इसमें छठु महतो के पुत्र मुकेश महतो, चंचल महतो, अवधेश महतो, सूर्य महतो, महावीर महतो समेत 10 लोग जख्मी हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन