सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा रहा एमबीजीबी : राजेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में राजेश पांडेय ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. इसके पश्चात प्रेसवार्ता की. प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पांडेय ने बताया कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, भोजपुर जिले का सबसे बड़ा बैंक है. इसकी 91 शाखाएं सीबीएस के रूप में […]
विज्ञापन
आरा : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में राजेश पांडेय ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. इसके पश्चात प्रेसवार्ता की. प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पांडेय ने बताया कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, भोजपुर जिले का सबसे बड़ा बैंक है. इसकी 91 शाखाएं सीबीएस के रूप में कार्य कर रही हैं. इसके अतिरिक्त ग्राहक सेवा केंद्र के 171 सेंटर काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक किसानों, गरीबों, फुटकर व्यवसायी, बड़े व्यवसायी के आर्थिक विकास के प्रति वचनबद्ध है. इसके साथ ही आकर्षक जमा राशि योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी.
पीएमइजीपी शिक्षा ऋण, हाउसिंग ऋण के बारे में दी जानकारी : बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर जरूरत मंद लोगों को ऋण दिया जा रहा है. ऋण वितरण करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अन्य बैंकों की तुलना में हमारा बैंक कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रहा है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सभी किसानों को बीमा का लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व की ओर प्रधानमंत्री
जनधन योजना में इस जिले में लगभग एक लाख 65 हजार खाते खोले
गये. इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शिवगंज डॉ जनार्दन मिश्र सहित कई अधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










