फायरिंग व अपहरण के मामले में एक गिरफ्तार

Published at :30 May 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग व अपहरण के मामले में एक गिरफ्तार

चिकित्सक की कार की चाबी भी हुई बरामद आरा : पटना जिले के दुलहीनगंज बाजार में गत दिनों एक चिकित्सक पर हुई फायरिंग और अपहरण के मामले में पटना पुलिस और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से पवना थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव छापेमारी कर अशोक यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अशोक यादव के […]

विज्ञापन

चिकित्सक की कार की चाबी भी हुई बरामद

आरा : पटना जिले के दुलहीनगंज बाजार में गत दिनों एक चिकित्सक पर हुई फायरिंग और अपहरण के मामले में पटना पुलिस और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से पवना थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव छापेमारी कर अशोक यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अशोक यादव के पास से चिकित्सक के कार की चाबी बरामद हुई है. गिरफ्तारी के साथ पटना पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी.
मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों दुलहीनबाजार स्थित क्लिनिक बंद कर पटना लौट रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर चिकित्सक का अपहरण करने की कोशिश की थी.
इसके बाद चिकित्सक का चालक थाने में भागकर अपनी जान बचायी थी, जिसके बाद से ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी. पटना पुलिस को जैसे ही भोजपुर से जुडे होने का मामला प्रतीत हुआ. पुलिस ने पवना थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव में छापेमारी कर अशोक यादव को धर दबोचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन